Motivational Quotes in Hindi | चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार | - Status Guru Hindi

Saturday, November 21, 2020

Motivational Quotes in Hindi | चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार |




चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार | Chanakya Ke Anmol Vichar Hindi


चाणक्य का जन्म ईसा पूर्व 350 साल पहले हुआ था। चाणक्य को कौटिल्य नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य ने नंदवंश का नाश कर मौर्यवंश की स्थापना की थी। चाणक्य राजा चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। महामंत्री होते हुए वैभवपूर्ण जीवन जीने की बजाए सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। वे एक छोटी सी कुटिया में रहते थे। 

चाणक्य को अचार्य चाणक्य व कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र के महान ज्ञानी थे। चाणक्य के द्वारा कहीं गई बातों को चाणक्य नीति या कौटिल्य नीति कहा जाता है। चाणक्य नीति पर अनेकों अनुसंधान हो चुके हैं। चाणक्य की हर नीति को सटिक माना गया है। 

चाणक्य केे द्वारा बतायी गई बातें आज के समय भी उतने ही प्राश्ंगिक है। जितने मौर्य काल में थे। चाणक्य की नीतियों और उनके अर्थशास्त्र के नियम इतने सटिक है कि जो उन्हें अपनाता है। उसके जीवन में कभी आर्थिक तंगी और सामाजिक परेशानी नहीं आ सकती।  



किसी भी पेशे के लोग, किसी भी उम्र के लोग। विद्यार्थी है या व्यापारी। नौकरी करते है या बेरोजगार। गृहस्थ जीवन या कुंवारें है। चाणक्य की अचूक नीतियों को सभी उपयोग में ला सकते हैं। चाणक्य की कही अचूक बातें बहुत कुछ सिखाती है। इन्हें अपना कर आप अपने जीवन में खुशहाली, तरक्की, व्यवहार कुशलता आदि ला सकते हैं। 

चाणक्य के अनमोल विचार को अपने जीवन में उताने वाला कभी कमजोर नहीं होगा। उसकी जिंदगी में कभी बूरा वक्त नहीं आएगा। बुरे वक्त किसी भी परेशानी से वह खुद को निकाल लेगा। चाणक्य की कहीं सब बातें सौ प्रतिशत सही हुई है। चाणक्य के अनमोल विचार को फाॅलो कर आप भी अपनी जिंदगी में बदलाव ला सकते हैं। आईये जानते हैं, चाणक्य के 51 अनमोल विचार। 

1 - शत्रु, ऋण और रोग जितनी जल्दी हो सके इन्हें खत्म कर देना चाहिए। यह तीनों भविष्य में काल साबित हो सकते है।

2 - हमेशा अपनी बुध्दि का सही इस्तेमाल करते रहना चाहिए। संकट के समय सही बुध्दि ही सही काम देती है।  

3 - लोहे को हमेशा लोहे से काटना चाहिए, इसके अलावा वह और किसी से नहीं कटता।

4 - यदि स्वयं के हाथ में विष फैलने लगे तो उसे काट देना चाहिए वर्ना उसका विष पूरे शरीर में फैल जायेगा। 

5 - मूर्ख से कभी विवाद करें ना ही कभी समझाने की कोशिश करें। इससे आपका समय नष्ट होगा। 


Motivational Quotes in Hindi Chanakya Ke Anmol Vichar


6 - आलसी व्यक्ति कहीं का नहीं होता। उसका ना वर्तमान होता है ना ही भविष्य। 

7 - डर को कभी अपने अंदर आने ना दें वर्ना वह आपको जीते जी खा जाएगा। 

8 - हमेशा ध्यान रखें भगवान कभी मूतियों में नहीं बसते, वह आपके मन में बसता है। ईश्वर एक अनुभूति है और आत्मा आपका मंदिर। 

9 - भाग्य हमेशा उनका साथ देता है जो लक्ष्य के प्रति सजग रहते है।

10 - इंसान अपने कर्मो के द्वारा ही दुख  को अपने पास बुलाता है।


इन्हें भी  पढ़ें – 


Motivational Quotes in Hindi | चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार } Chanakya Ke Anmol Vichar Hindi#!


Chanakya Ke Anmol Vichar hindi me


11 - जो व्यक्ति आपकी बातों पर ध्यान ना दें। आपके बात करने पर वह इधर-उधर देखता रहे। उस व्यक्ति पर कभी विश्वास ना करे।

12 - सांप को पालने पर इसके बदले आपको विष प्राप्त होगा न की अमृत। 

13 - सौ कुत्ते पालने से अच्छा है। एक बिगड़ैल गाय पालना जो आपको दूध, दही, घी, खाद आदि तो देगी।   

14 - शेर कितना भी भूखा क्यों ना हो वह कभी खास नहीं खाता है।

15 - आपातकाल में जो आपको मदद करता है। वह आपका सच्चा मित्र और हितैषी होता है।



chanakya original vichar


16 - हमेशा दूसरों की गलती से सीखों, अपनी गलती से सीखने के इंतजार में रहेंगे तो कई जन्म तुम्हें कम पड़ेंगे। 

17 - कल के मोर से आज का कबूतर भला होता है। अर्थात संतोष सबसे बड़ा धन होता है।

18 - अपनी कमजोरी कभी किसी के सामने उजागार नहीं करनी चाहिए। 

19 - विद्या ऐसा धन है, जिसका मोल आक नहीं सकता जिसे चोर कभी चुरा नहीं सकता। 

20 - शत्रु से घृणा करो उसके गुणों से नहीं अर्थात शत्रु में कोई अच्छा गुण हो तो उसे अपना लेना चाहिए।


इन्हें भी  पढ़ें – 


Motivational Quotes in Hindi | चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार } Chanakya Ke Anmol Vichar Hindi#2

chanakya niti 


21 - इंसान किसी पद से ऊंचा नहीं होता वह अपने गुणों से ऊंचा होता है। भले ही वह किसी बड़े पद पर आसीन हो या ना हो।

22 - पहले किये जाने वाले कार्य का निश्चय कर लें, इसके बाद ही कार्य को आरम्भ करें। 

23 - आग में घी डालने का काम कभी ना करें। यह आपको भी भस्म कर सकती है। अर्थात क्रोधी व्यक्ति को कभी क्रोध नहीं दिलाना चाहिए।

24 - आपनी बुध्दि का इस्तेमाल कर पैसे कमा सकते हैं। परन्तु पैसों से बुध्दि नहीं कमा सकते हैं।

25 - मनुष्य की वाणी में ही विष और अमृत दोनों ही खान होती है। जिसके द्वारा वह अपने जिंदगी को स्वर्ग या नर्क बनाता है। 

26 - धन का कुछ ना कुछ संचय जरूर करना चाहिए। यह धन कठिन समय में काफी काम आते हैं।


kautilya niti


27 - पैसों में बहुत बल होता है। पैसा होने पर थोड़ी कोशिश से भी हर तरह के कार्य सम्पन्न हो जाते हैं। 

28 - कितनी भी परिस्थिति खराब हो गलत कार्य न करें । क्योंकि गलत कार्य का परिणाम हमेशा गलत ही होता है।

29 - जिस देश की में कठोर दंड का प्रवधान नहीं होता। उस देश की प्रजा को दंड का भय नहीं रह जाता वह गलत कार्य करने लगती है।

30 - बहुत सारे अच्छे गुणों के साथ एक दोष सभी को नष्ट कर देता है।


इन्हें भी  पढ़ें – 


Motivational Quotes in Hindi | चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार } Chanakya Ke Anmol Vichar Hindi#3

chanakya quotes hindi


31 - प्रकृति के कोप सभी कोप में सबसे बड़ा कोप है।

32 - जहां स्वच्छता होती है वहां धन होता है। जहां सरलता होती है वहां सुख। 

33 - आय से अधिक खर्व करने पर कुबेर भी कंगाल हो जाएगा। 

34 - छोटी सी कमी देखकर किसी के बारे में गलतधारणा नहीं बना लेनी चाहिए।  

35 - मछुवारा जब जल की गहराई में जाता है तभी उसे मछलियां मिलती है।


chanakya niti vichar image



36 - शराबी व्यक्ति पानी पीते दिखाई देने पर भी लोग समझते हैं कि वह शराब पी राहा है।

37 - दुश्मन को हमेशा दुश्मन माने वह यदि आपके साथ मधुर व्यवहार करने लगे तो भी उससे सावधान रहे।

38 - जो व्यक्ति बुध्दिमान है वह कभी अपना दुश्मन नहीं पैदा करता।

39 - मूर्ख व्यक्ति को कभी दोस्त मत बनाओ। लोग आपको भी मूर्ख समझने लगेगें।

40 - किसी के या अपने दोस्त के कहने पर थोड़ा सा भी व्यसन इस्तेमाल करना, भविष्य में दुख देने वाला होगा।


इन्हें भी  पढ़ें – 


Motivational Quotes in Hindi | चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार } Chanakya Ke Anmol Vichar Hindi#4


chanakya ki kahawat


41 - अधिक से अधिक धन कमाने की कोशिश करे। क्योंकि पूरी दुनिया धनवान व्यक्ति का सम्मान करती है।

42 - लालची और कंजूस च्यक्ति से कुछ पाना जुगनू से अग्नि प्राप्त करने के समान है।  

43 - सभी प्रकार में सबसे बड़ा डर लोग क्या कहेंगे। इस डर से लोग जिंदा ही मर जाते है।

44 - कमजोर व्यक्ति यदि मन से हार ना माने तो दुनिया की कोई भी शक्ति उसे हारा नहीं सकती। 

45 - भरी सभा में कभी भी शत्रु पर क्रोध न करे। 


chanakya niti in hindi


46 - किसी से शत्रुता निभानी है तो उसे बूरी आदतों का शिकार बना दो।

47 - उट-पटांग वेशभूषा को न अपनाएं। यह गंवार लोगों की निशानी है।

48 - खुद का अपमान करवा के जीने से बेहतर है मर जाना।

49 - सिर्फ साहस ही किसी कार्य की सिध्दि नहीं है। इसके लिए शुरूआत करना भी जरूरी है। 

50 - दूध से मिल जल भी दूध बन जाता है।

51 - गलत काम करने वाला व्यक्ति दूसरों को भी स्वयं जैसा ही समझता है। 


इन्हें भी  पढ़ें – 


Motivational Quotes in Hindi | चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार } Chanakya Ke Anmol Vichar Hindi#5

chanakya quotes hindi


           

    

फ्रेंड्स, Motivational Quotes in Hindi | चाणक्य के 51 सर्वश्रेष्ठ विचार } Chanakya Ke Anmol Vichar Hindi  - आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा। आर्टिकल पसंद आने पर इंतजार ना करें, कॉपी करें और जल्दी से अपने फ्रेंड्स या पार्टनर को शेयर करें। FacebooklinkedinTwitterpinterestTumblr, Skype, Instragram, WhatsApp शेयर करें। धन्यवाद

इस वेबसाइट पर भी विजीट करें – www.businessmaantra.com

इन्हें भी  पढ़ें –


No comments:

Post a Comment

Pages