kadvee baatein methe ghunt #1 | Life Truth Quotes In Hindi | Status Guru Hindi - Status Guru Hindi

Saturday, March 20, 2021

kadvee baatein methe ghunt #1 | Life Truth Quotes In Hindi | Status Guru Hindi

#kadvee_baatein #status_guru_hindi #life_truth_quotes_in_hindi #kadvee_baatein_methe_ghunt

kadvee baatein methe ghunt, Life Truth Quotes In Hindi, Status Guru Hindi


kadvee baatein methe ghunt #1 | Life Truth Quotes In Hindi | Status Guru Hindi | कड़वी बातें मीठे घुंट

बनना है तो नदी की तरह बनों, विशाल सागर की तरह नहीं। जब आप सागर बनने की कोशिश करते हैं, आपके अंदर अंहकार आ जाता है। अंहकार मनुष्य के सबसे बड़े अवगुणों में से एक हैं।


एक व्यक्ति बहुत प्यासा था। वह अपनी प्यास बुझाने के लिए सागर के पास पहुंचा। उसने अंजुलि भर पानी उठाकर अपने मुंह में डाला, लेकिन अगले ही पल उसे पानी को मुंह से उलट देना पड़ा।

यह कैसा सागर है। अथाह जल राशि में से अंजुलि भर पानी तो दूर की बात एक बंूद पानी पीना मुश्किल है। इससे अच्छी तो नदी होती हैं जो प्यासे का प्यास बुझाती है। सागर उसके मुकाबले बहुत विशाल हैं तब भी वह किसी की तृष्णा को दूर नहीं कर सकता।

तभी उसे एक आवाज़ सुनाई दी। कोई उससे कह रहा था, नदी और सागर में अंतर है। सागर विशालकाय होने की वज़ह से उसके अंदर अंहकार आ गया है। वह चिघाड़-चिघाड़ कर कहता हैं, मैं बड़ा ...... मैं बड़ा। जिसकी वज़ह से उसके अंदर खारा पानी जमा हो गया।

नदी जब पहाड़ से चलती हैं बड़े शान्त चलती है। वह कलकल की ध्वनि के साथ खुशियां बांटती चलती है। प्यासे की प्यास बुझाती है। आस पास के खेतों के फसलों को पानी देती है। बिजली बनाती है। बांध में रोक देने पर भी वह किसी से कुछ नहीं कहती है। 

उसे दूसरों की मदद करके खुशी होती है। सागर में विलय होने से पहले वह सबको सुखी और खुश देखना चाहती है। यह सब वह निस्वार्थ भाव से करती है। तभी तो उसका जल मीठा होता है।

अंहकार से हमेशा बचो। अंहकारी व्यक्ति के प्रतिभा और महानता को पूरी तरह से निकालकर उसे स्वार्थी बना देती है। स्वार्थी व्यक्ति का इस दुनिया में होना न होने के बराबर है। जैसे सागर इतना विशालकाय होने के बावजूद किसी को सुख दे नहीं सकता। इसलिए मैं कहता हूं बनना है तो नदी बनो, सागर बन कर मत जिओ।

#kadvee_baatein #status_guru_hindi #life_truth_quotes_in_hindi #kadvee_baatein_methe_ghunt


Read This : Life Truth Quotes In Hindi | Status Guru Hindi

Read This : Propose I love you in a 123 different language | Valentine day Special | Status Guru Hindi 


No comments:

Post a Comment

Pages